कोरोना वायरस (Corona Virus) की तीसरी लहर (Third Wave) बच्चों के लिए आफत साबित होगी, इन्हीं आशंकाओं के मद्देनजर सरकार चौकन्नी हो गई है. खबर है कि, भारत बायोटेक और आईसीएमआर की बनाई कोविड वैक्सीन कोवैक्सीन(Covaxine) का ट्रायल 2 से 18 वर्ष वाले आयु वर्ग के बच्चों पर होने जा रहा है. ये ट्रायल 10 से 12 दिनों के भीतर शुरू किया जाएगा.
नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल (Doctor VK Paul) ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी. डॉक्टर पॉल ने बताया कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने बच्चों पर कोवैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी भी दे दी है.