बच्चों के लिए भी कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) आने की संभावना बढ़ गई है. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (Drug Controller General of India) ने भारत बायोटेक की बच्चों को लगाए जाने वाली वैक्सीन के सेकंड और थर्ड फेज़ के ट्रायल की अनुमति दे दी है. इसका ट्रायल 2 से 18 साल के स्वस्थ्य बच्चों पर देशभर में किया जाएगा.
DCGI की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने बुधवार को ही इसकी अनुमति दे दी थी. अब बायोटेक कंपनी ने बताया है कि वे देश के अलग-अलग अस्पतालों में 525 वॉलियंटर्स पर इसका ट्रायल किया जाएगा.
इस ट्रायल के लिए जिन अस्पतालों का चयन किया गया है उसमें दिल्ली एम्स, पटना एम्स और नागपुर के MIMS अस्पताल शामिल हैं. इस वैक्सीन के दो डोज़ दिए जाएंगे जिनमें 28 दिनों का अंतराल होगा. संभावना है कि अमेरिका और कनाडा के बाद भारत में भी इसी साल बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन आ जाए.
यह भी पढ़ें | सरकारी पैनल NTGI की सिफारिश-कोविशील्ड की दो डोज़ के बीच हो 12-16 हफ्तों का गैप