डैनियल विटोरी की सैलरी पर कोरोना का असर, बांग्लादेश ने लगाई रोक

Updated : Apr 19, 2020 09:39
|
Editorji News Desk

कोरोना की वजह से क्रिकेट बंद है और यही वजह है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने डैनियल विटोरी को भी उनके काम के पैसे देने भी बंद कर दिए हैं. दरअसल, विटोरी बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्पिन बॉ़लिंग कोच हैं. इस पद के लिए बोर्ड से उनका करार साल के 100 वर्किंग डेज़ का हैं. मतलब ये कि अगर काम नहीं तो पैसे भी नहीं, फिर चाहे वजह जो भी हो. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, करार में इस बात का साफ साफ जिक्र है. हालांकि, बांग्लादेश टीम के दूसरे विदेशी कोचिंग स्टाफ जिनका करार महीने का है, कोरोना का असर उनकी सैलरी पर नहीं पड़ा है.

Bangladesh Cricket BoardCOVID-19सैलरीबांग्लादेश क्रिकेट बोर्डकोरोना वायरसCoronavirusडैनियल विटोरीकोविड-19

Recommended For You