बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलिप ताहिल (Dalip Tahil) के बेटे ध्रुव ताहिल (Dhruv Tahil) को ड्रग्स केस से कनेक्शन के चलते NCB ने गिरफ्तार कर लिया है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) काफी समय से बॉलीवुड में ड्रग्स रैकेट को लेकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. जिसके चलते कई अरेस्ट के साथ जाने-माने सेलेब्रिटीज से पूछताछ भी हो चुकी है.
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एंटी नारकोटिक सेल की बांद्रा यूनिट ताहिल से पूछताछ कर रही है.
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ध्रुव पर पैडलर से ड्रग्स खरीदने का आरोप है. बताया ये भी जा रहा है कि ड्रग पैडलर की वॉट्सएप चैट के सामने आने के बाद ध्रुव का नाम इस केस में आया.