दिल्ली में कोरोना के मरीजों की संख्या और मौतों के आकड़ों में तेजी से गिरावट आ रही है. दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 1139 नए मामले आए और 32 लोगों की मौत हुई है. वहीं, 2168 मरीज ठीक हुए है. राजधानी में रिकवरी रेट 96.65 फीसदी पहुंच चुका है. फिलहाल यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 10,358 है जो 16 अगस्त के बाद से सबसे कम संख्या है. रिपोर्ट के अनुसार अब तक दिल्ली में 6 लाख 15 हजार 914 लोग संक्रमित हो चुके है. इनमें से 5 लाख 95 हजार 305 मरीज ठीक हो चुके है. कोरोना के कारण दिल्ली में अब तक 10,251 लोगों की मौत हो चुकी है.