एलन मस्क से छिना दुनिया के सबसे अमीर शख्स का ताज, जेफ बेजोस की बादशाहत बरकरार

Updated : May 18, 2021 20:29
|
Editorji News Desk

Tesla और SpaceX के CEO एलन मस्क (Elon Musk) अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स नहीं हैं. वे एक बार फिर अमीरों की लिस्ट में नीचे फिसल गए हैं. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क पहले नंबर से खिसककर अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इसी के साथ Amazon के CEO जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की बादशाहत एक बार फिर कायम हो गई है और वे दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं.

दूसरे नंबर पर LVMH Moët Hennessy के CEO बर्नार्ड आरनॉल्ट (Bernard Arnault) ने कब्जा जमा लिया है. दुनिया के इन टॉप 3 दिग्गजों की कमाई की बात करें तो, जेफ बेजोस की नेट वर्थ 190 अरब डॉलर है. बर्नार्ड आरनॉल्ट की नेटवर्थ 161 अरब डॉलर है और एलन मस्क 161 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर हैं. क्योंकि एलन मस्क की इनकम में जबरदस्त गिरावट आई है इसलिए बर्नार्ड आरनॉल्ट के बराबर इनकम होने पर भी उन्हें रैंकिंग में तीसरे नंबर पर रखा गया है.

AmazonJeff BezosTesla IncBernard ArnaultElon MuskSpaceX

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study