Covid Vaccine: 2-6 साल के बच्चों की वैक्सीन के दूसरे चरण का ट्रायल अगले हफ्ते से

Updated : Jul 23, 2021 08:22
|
ANI

Vaccine For Children: देश में कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है हालांकि इस बीच अच्छी खबर सामने आई है. दिल्ली एम्स (AIIMS) समेत देश के छह अस्पतालों में 2 से 6 साल के बच्चों पर कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) के दूसरे फेज़ का ट्रायल होने जा रहा है. दूसरे चरण के इस ट्रायल में 575 बच्चे शामिल होंगे. 

Covid-19 Vaccine Update: भारत को मिलेगी मॉर्डना वैक्सीन की 75 लाख खुराक: WHO

बच्चों की ये वैक्सीन भारत बायोटेक कंपनी (Bharat Bio-Tech) ने बनाई है. इस उम्र के बच्चों को कोवैक्सीन (Covaxin) की पहली डोज दी जा चुकी है. ट्रायल के लिए बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार अलग-अलग ग्रुप्स में रखा गया है.

पहला ट्रायल 12 से 18 साल के बच्चों में, दूसरा 6 से 12 साल के बच्चों में, तीसरा और अंतिम 2 से 6 साल के आयु वर्ग में हो रहा है. हालांकि, इसके नतीजे आने में सितंबर तक का समय लग सकता है. बहरहाल, फर्स्ट फेज़ में बच्चों पर कोई खास साइड इफेक्ट सामने नहीं आए हैं. उम्मीद की जा रही है कि संभावित तीसरी वेव से पहले ही बच्चों का बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा.

COVAXINTRAILCORONA VACCINE

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?