Vaccine for Kids: अगस्त में आ सकता है बच्चों के लिए टीका, स्वास्थ्य मंत्री ने BJP की बैठक में कहा

Updated : Jul 27, 2021 15:39
|
Editorji News Desk

Vaccine for Kids: बच्चों की कोरोना वैक्सीन (covid vaccine) सितंबर की जगह अगस्त में ही आ सकती है. ऐसी खबरें हैं कि स्वास्थ्य मंत्री (health minister) मनसुख मांडविया ने मंगलवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक में ये बात बताई. हालांकि इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. 

आपको बता दें कि इससे पहले बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन सितंबर तक आने की संभावना जताई जा रही थी. पिछले हफ्ते एम्स प्रमुख डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा था कि सितंबर तक बच्चों के लिए कोविड-19 वैक्सीन आ सकती है. 

देश में बच्चों के लिए ज़ाइडस कैडिला की वैक्सीन का ट्रायल अंतिम चरण में है. वहीं भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन तीसरे चरण के परीक्षण में है. उधर सीरम इंस्टीट्यूट भी बच्चों के लिए अपनी वैक्सीन कोवावैक्स के परीक्षण की तैयारियों में जुटा है. 

ये भी पढ़ें: Delta variant: कोरोना का अब तक सबसे खतरनाक वेरिएंट है डेल्टा, वैक्सीन की दोनों डोज लेनेवालों को भी रिस्क

children and coronavaccineHealth Minister

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?