देश में कोरोना (Coronavirus In India) के मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. भारत में पिछले 24 घंटे में 29,689 नए मामले सामने आए हैं और 415 लोगों की मौत (Death) हो गई है. पिछले 132 दिनों में एक दिन में आए यह सबसे कम नए मामले हैं. इसके अलावा बीते दिन कुल 42,363 लोगों ने कोरोना को मात दी. सोमवार को 39 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए थे. भारत में अब सक्रिय मामलों (active cases) की कुल संख्या घटकर 3 लाख 98 हजार 100 हो गई है. फिलहाल, रिकवरी रेट बढ़कर 97.39 प्रतिशत पर है.
देश में अब तक दी गई कोविड-19 टीके की कुल खुराकों की संख्या 44.19 करोड़ को पार कर गई है. पिछले 24 घंटे में लोगों को कोरोना वैक्सीन की 66 लाख 3 हजार 112 डोज दी गई हैं. 21 जून के बाद देश में 24 घंटे में यह सबसे ज़्यादा वैक्सीनेशन का आकंड़ा है.
यह भी पढ़ें: Delta variant: कोरोना का अब तक सबसे खतरनाक वेरिएंट है डेल्टा, वैक्सीन की दोनों डोज लेनेवालों को भी रिस्क