Covid Cases: फिर कोरोना के नए मामलों में उछाल, महाराष्ट्र ने 3,300 पुरानी मौतें स्वीकारीं

Updated : Jul 21, 2021 11:59
|
ANI

Covid-19 Cases News: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है. बुधवार को फिर 40 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए. दरअसल, मंगलवार को ही कोरोना के सबसे कम 30 हजार 93 नए मामले दर्ज किए थे. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटों में 42,015 नए केस सामने आए और 3998 संक्रमितों की जान गई है. जबकि, 36,977 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं .

हालांकि, यहां गौर करने वाली बात ये है कि इसमें 3,300 पुरानी मौतों का डेटा भी शामिल है. महाराष्ट्र ने 3,300 और मौतों की बात स्वीकार की है. लिहाजा, बैकलॉग से आंकड़ा बढ़ गया है. इसे हटा दें तो बीते दिन कोरोना से 698 लोगों की मौत हुई.

फिलहाल देश में एक्टिव केसों (Active Cases) की संख्या 4 लाख 7 हजार 170 बनीं हुई है. वहीं, अब तक कुल तीन करोड़ 12 लाख 16 हजार 337 लोग संक्रमित हुए हैं. कुल रिकवरी (Recoveries) की बात करें तो 3 करोड़ 3 लाख 90 हजार 687 लोग ठीक भी हुए हैं.

इसके अलावा, वैक्सीनेशन (Vaccination) की रफ्तार भी कुछ बढ़ी है. अब तक 41 करोड़ 54 लाख 72 हजार 455 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है.

 

Covid 19vaccination

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?