शराब पीने वालों को Covid-19 का ज्यादा ख़तरा: WHO

Updated : Sep 06, 2020 19:22
|
Editorji News Desk

न्यूयॉर्क और वुहान के मरीजों पर हुई शोध रिपोर्ट में यह बात पहले ही साफ हो चुकी है कि अल्कोहल इम्यून सिस्टम कमजोर कर देता है और अब वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने भी इस पर मुहर लगा दी है कि अल्कोहल का सेवन करने वालों को कोविड-19 का खतरा ज्यादा है. WHO ने इस बारे में इंस्टाग्राम पर कोरोना अवेयरनेस पोस्टर शेयर किया है.

रिसर्च बताते हैं कि अल्कोहल का सेवन करने वाले जल्दी कोरोना वायरस की चपेट में आए और ऐसे लोगों को ठीक होने में औरों के मुकाबले ज्यादा वक्त लगा. ब्रेन, बिहैवियर एंड इम्युनिटी पत्रिका की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शराब पीने वाले लोगों की अपेक्षा दूसरे मरीजों की रिकवरी दर करीब 45 फीसदी तेज देखी गई है.
अल्कोहल लिवर की सक्रियता को कम कर देता है. आसान शब्दों में कहें तो लिवर शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली का अहम अंग है. लिवर के प्रभावित होते ही इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है. इम्युनिटी इतनी कमजोर हो जाती है कि शरीर बैक्टीरिया, वायरस का हमला झेल नहीं पाती है. ऐसे में आसानी से खांसी, जुकाम और संक्रमण होने का खतरा रहता है. अल्कोहल का अधिक मात्रा में सेवन करने से फेफड़ों और ऊपरी श्वसन तंत्र के इम्यून सेल्स को काफी नुकसान पहुंचता है. इसकी वजह से कोरोना ही नहीं टीबी और निमोनिया का भी खतरा रहता है.

COVID-19AlcoholCoronavirus

Recommended For You