भारत की मदद के लिए इटली भी आया आगे, नोएडा के एक अस्पताल में लगाया ऑक्‍सीजन प्लांट

Updated : May 03, 2021 22:09
|
ANI

भारत में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इटली ने बड़ा कदम उठाया है. इटली (Italy) ने सोमवार को भारत के लिए एक छोटा ऑक्‍सीजन प्‍लांट (Oxygen Plant) भेजा है. इसके साथ ही 100 वेंटिलेटर भी भेजे हैं. भारत में इटली के राजदूत विनसेंजो डि लूका ने इसपर प्रतिक्रिया दी है. उन्‍होंने जानकारी दी है कि इटली से आए इस ऑक्‍सीजन उत्‍पादन संयंत्र को नोएडा के अस्‍पताल में लगाया जाएगा. इससे एक बार में करीब 100 मरीजों को पर्याप्‍त आक्‍सीजन मिलेगी. साथ ही आने वाले समय में इससे हजारों लोगों को ऑक्‍सीजन मिल पाएगी. इटली के राजदूत ने कहा कि इटली की कंपनियां ऑक्‍सीजन उत्‍पादन में भारत की हरसंभव मदद कर रही हैं.

Indiacorona virusItalyNoidaOxygen CrisisCOVID-19oxygen

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?