भारत में फिर से कोरोना वायरस का रौद्र रूप दिखने लगा है. गुरुवार को आए आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में देश में 53,476 नए कोरोना केस आए और 251 लोगों की जान चली गई है. कोरोना के नए केसों के मामले में बीते पांच महीने का रिकॉर्ड टूटा है.
इससे पहले 23 अक्टूबर 2020 को 53,370 कोरोना केस दर्ज किए गए थे. वहीं 24 घंटे में 26 हजार 490 मरीज ठीक हुए हैं यानी ठीक होने वालों के मुकाबले नए केसों की संख्या दोगुनी है. बहरहाल देश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1 करोड़ 17 लाख 87 हजार 534 हो गया है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 10 ऐसे जिलें हैं जो कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हैं. इन 10 में से 9 जिले अकेले महाराष्ट्र से हैं. महाराष्ट्र के अलाव पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और चंडीगढ़ में केस तेजी से बढ़ रहे हैं.
वैसे देश में बुधवार को कोरोना टीकाकरण के 68वें दिन तक कुल पांच करोड़ 31 लाख वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. बीते दिन कुल 23.03 लाख वैक्सीन डोज दी गई.
यह भी पढ़ें: देश के 18 राज्यों में फैला कोरोना का नया डबल म्यूटेंट वेरिएंट, केंद्र ने राज्यों को खत लिखकर जताई चिंता