Facebook ने Covid-19 वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर से यूजर्स अपने प्रोफाइल फोटो में Covid-19 वैक्सीन फ्रेम लगा सकते हैं.
फेसबुक ने कहा है कि इस नए प्रोफाइल फ्रेम से लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. नए प्रोफाइल फ्रेम में I got my Covid-19 vaccine और Let’s get vaccinated मैसेज लिखा है.
Facebook के अलावा Instagram पर भी नए स्टिकर्स लॉन्च किए गए हैं. Instagram पर Let’s get vaccinated स्टिकर को काफी लोग यूज कर रहे हैं.
फेसबुक का मानना है कि इस तरह के अभियान से लोगों में एक पॉजिटिव मैसेज जाता है. इस वजह से ज्यादा से ज्यादा लोग Covid-19 वैक्सीनेशन लगवा सकते हैं.