Corona Update: देश में फिर कोरोना केसों में उछाल- एक दिन में करीब 47 हजार मामले, 509 मौतें

Updated : Aug 28, 2021 12:38
|
Editorji News Desk

भारत में कोरोना (Covid 19) संक्रमण के बढ़ते मामले एक बार फिर डराने लगे हैं. शनिवार को आए स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 46,759 नए मामले सामने आए हैं. जबकि इस दौरान 509 लोगों की जान चली गई. संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब बढ़कर 3 करोड़ 26 लाख 49 हजार 947 हो गई हैं, वहीं जान गंवाने वालों की संख्या भी 4 लाख 37 हजार 370 पर पहुंच गई है.

शुक्रवार को अकेले केरल में 32 हजार 801 कोरोना के केस मिले और राज्‍य में 179 मौतें दर्ज हुई हैं. फिलहाल देशभर में एक्टिव मामलों (Active Cases) की संख्या 3 लाख 59 हजार 775 है. रिकवरी रेट भी 97.56% दर्ज किया गया है.

IMD की भविष्यवाणी- अगले 4 दिनों तक UP समेत देश के अलग-अलग राज्यों में होगी झमाझम बारिश

वहीं इस बीच राहत की बात यह है कि भारत कोरोना टीकाकरण की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है. शुक्रवार को एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई. जिसके बाद अब कुल 62.29 करोड़ टीके की खुराक लोगों को दी जा चुकी है.

Covid 19Corona Updateactive cases

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?