Coronavirus India Update: 125 दिनों बाद देश में आए सबसे कम केस, 374 की मौत

Updated : Jul 20, 2021 10:52
|
ANI

भारत में कोरोना की दूसरी लहर (Corona Second Wave) अब बेदम होती जा रही है. मंगलवार को आए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के आंकड़े इसकी तस्दीक करते हैं. जिसके मुताबिक बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 30 हजार 93 नए मामले आए जबकि 374 मरीजों की मौत हुई.

देश में एक्टिव केस घटकर 4 लाख 6 हजार 130 ही रह गए हैं.
नए केसों का ये आंकड़ा 125 दिनों में और एक्टिव केसों की संख्या 117 दिनों में सबसे कम है. आखिरी बार कोरोना के दैनिक केस 30000 से नीचे 16 मार्च को रहे थे.

कोरोना से ठीक होने वालों की दर भी बढ़कर अब 97.37 फीसदी पर पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 45 हजार 254 मरीज ठीक हुए हैं. हालांकि, सोमवार को अक्सर कोरोना के मामलों में कमी इसलिए भी आती है क्योंकि वीकेंड पर कम जांच होती है. इससे पहले रविवार को भारत में कोरोना के 38 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए थे.

कोरोना वैक्सीनेशन (Covid Vaccination) के मोर्चे पर बात करें तो देश में पिछले 24 घंटे में 52 लाख 67 हजार 309 लोगों को वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 41 करोड़ 18 लाख 46 हजार 401 हो गया है.

ये भी पढ़ें:  Vaccine Update: भारत को मिलेगी मॉर्डना वैक्सीन की 75 लाख खुराक: WHO

Covid 19coronavirus india

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?