दिल्ली में कोरोना के इलाज का बिल 1 करोड़ 80 लाख! 4.5 महीने अस्पताल में भर्ती रहा मरीज

Updated : Sep 09, 2021 15:09
|
Editorji News Desk

Max Hospital in Delhi: राजधानी दिल्ली में प्राइवेट अस्पताल की मनमानी का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है. दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ने एक व्यक्ति के कोविड इलाज का बिल 1 करोड़ 80 लाख रुपये (Corona treatment bill 1 crore 80 lakh) बनाया है. मरीज इसी साल 28 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती हुआ था और उसके बाद से लगातार यहां इलाज चल रहा था. 6 सितंबर को उसे अस्पताल से छुट्टी दी गई है. मरीज की हालत काफी गंभीर थी, मरीज को लीवर में इन्फेक्शन और क्लॉट्स थे. जिसके बाद उसे 75 दिनों तक ऑक्सीजन के सहारे रखना पड़ा. मरीज लगभग 4.5 महीना ICU में रहा.

यह भी पढ़ें: Corona in India: अगले महीने भारत में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, NIDM की रिपोर्ट में दावा

इस घटना के बाद मरीज के परिजन मालवीय नगर से विधायक और आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती के पास गए. जिसके बाद सोमनाथ भारती ने अस्पताल से बातचीत की. सोमनाथ भारती के मुताबिक अस्पताल ने उनके पैरवी के बाद 1 लाख का डिस्काउंट दिया. अब इस मामले को लेकर सोमनाथ भारती ने अस्पताल के खिलाफ जांच की मांग करते हुए दिल्ली सरकार से सख्त कदम उठाने की अपील की है.

AAPHospitalCovid 19DelhiSomnath BhartiMax Hospital

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या