बिहार में एक बार फिर से कोरोना का विस्फोट हो रहा है. सोमवार को बीते 24 घंटों में बिहार में 126 कोरोना के मरीज मिले जिसमें से अकेले पटना में 51 लोग संक्रमित पाए गए हैं. एक्टिव मरीजों की बात करें तो राजधानी पटना में 242 और पूरे राज्य में 522 कोरोना के एक्टिव मामले हैं. हालांकि पटना में कोरोना का कहर बढ़ता देख प्रशासन ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिए हैं और अबतक 70 से ज्यादा माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिये गए हैं. दूसरी तरफ 24 घंटे में 55,376 सैम्पल की जांच की गई. बिहार में अब भी रिकवरी रेट दूसरे राज्यों से बेहतर है. संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर 99.21 फीसदी है.