बंगाल में पांच गुना तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण, चुनावी रैलियों से हुआ विस्फोट !

Updated : Apr 26, 2021 08:49
|
Editorji News Desk

पश्चिम बंगाल (west bengal) में कोरोना (corona) हर गुजरते दिन के साथ विकराल हो रहा है और महज एक महीने में संक्रमण की रफ्तार पांच गुना बढ़ी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोलकाता (kolkata) में RT-PCR टेस्ट कराने वाला हर दूसरा व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है. जहां दूसरे राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 24 प्रतिशत है वहीं बंगाल में पॉजिटिविटी रेट 45 से 55 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गया है. राज्य में 1 अप्रैल को 25,766 सैंपल की जांच के दौरान केवल 1274 सैंपल पॉजिटिव मिले थे तब पॉजिटिविटी रेट 4.9% था. शनिवार को 55,060 सैंपल जांचे गए जिनमें 14,281 पॉजिटिव मिले, संक्रमण की यह दर 25.9% है. 

मालूम हो कि बंगाल में चुनावी रैलियों के दौरान कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं जिसे कोरोना विस्फोट का एक बड़ा कारण माना जा रहा है. डॉक्टरों ने आशंका जताई कि संक्रमण की दर इससे ज्यादा हो सकती है क्योंकि राज्य में पर्याप्त संख्या में टेस्टिंग नहीं हो रही है.

CoronaWEST BANGALRT-PCR test

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या