कोरोना वैक्सीनेशन की सुस्त चाल पर Raghuram Rajan ने जताई चिंता, बोले- जल्द खोले जाएं स्कूल

Updated : Aug 18, 2021 07:31
|
Editorji News Desk

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन (Raghuram Rajan) ने भारत में धीमे कोरोना वैक्सीनेशन (Covid Vaccination) पर चिंता जताई है.

समाचार वेबसाइट क्विंट से बातचीत में रघुराम राजन ने कहा कि भारत समेत बाकी देशों को मौजूदा वक्त में वैक्सीन की कमी के बारे में नहीं बल्कि अब बूस्टर डोज को लेकर चिंता करनी चाहिए. उन्होंने लोगों के बीच वैक्सीन को लेकर फैले भ्रम पर भी चिंता जताई और कहा कि जहां एक तरफ खतरा अभी टला नहीं हैं वहीं कई लोग वैक्सीन को लेने से इनकार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें । Indians Return Back: अफगानिस्तान में फंसे भारतीय स्वदेश लौटे, हिंडन एयरपोर्ट पर 'भारत माता की जय' की गूंज

कोरोना महामारी से प्रभावित हुई लोगों की आय पर रघुराम राजन बोले कि सरकार को मुश्किल समय में लोगों को सीधे पैसे ट्रांसफर करने चाहिए. राजन के मुताबिक मिडिल लोअर क्लास गरीबी रेखा से नीचे जा चुका है और गरीबों को ज्यादा नुकसान हुआ है.

उन्होंने कहा कि सरकार को दोबारा स्कूल खोलने पर विचार करना चाहिए क्योंकि बच्चे करीब डेढ़ साल से स्कूल से दूर हैं और अगर उन्हें जल्द स्कूल भेजने के उपाय नहीं किए गए तो हम एक पूरी जेनरेशन को खो देंगे.

CoronaCovid 19Raghuram Rajan

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?