छत्तीसगढ़ सरकार पर बीजेपी नेता डी पुरंदेश्वरी (D Purandeshwari) के विवादित बयान (Controversial statement) से सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है. नक्सल प्रभावित बस्तर में आयोजित एक सम्मेलन में पुरंदेश्वरी ने कहा कि अगर बीजेपी कार्यकर्ता थूकेंगे तो उसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Baghel) और उनका पूरा मंत्रिमंडल बह जाएगा. दरअसल, बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में बीजेपी ने मंगलवार से तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित किया था. जिसके अंतिम दिन कार्यकताओं को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ मामलों की प्रभारी पुरंदेश्वरी ने ये विवादित बयान दिया. पुरंदेश्वरी के इस बयान पर पलटवार करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि आसमान में थूकने पर वो उसके चेहरे पर ही गिरता है.
बता दें कि डी पुरंदेश्वरी ने साल 2014 में तेलंगाना मुद्दे पर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गई थीं. उस दौरान वह केंद्र की यूपीए सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री थीं.