सिर्फ एल्कोहल ही नहीं, रोज़ाना पिए जाने वाला ये ड्रिंक भी करता है आपके लिवर को नुकसान

Updated : Nov 26, 2021 10:10
|
Editorji News Desk

बॉस्टन यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिसिन की एक नई स्टडी में पता चला है कि चीनी मिले पेय पदार्थों का सेवन करने से लिवर फैट बढ़ता है. ये स्टडी गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड हीपेटोलॉजी नाम के जर्नल में प्रकाशित हुई थी.  

नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिज़ीज़ (NAFLD) एक ऐसी कंडीशन है जिसमें लिवर के आस पास फैट की मात्रा ज़्यादा हो जाती है. ये बीमारी उन लोगों में आम है जिनका वज़न ज़्यादा होता है. इस बीमारी के लक्षणों में थकान और दर्द आम है लेकिन कई बार इसमें लिवर फेलियर की भी संभावना रहती है.  

ये भी देखें: सेहत से है प्यार तो इन ड्रिंक्स को कहें 'ना'

इस स्टडी के लिए रिसर्चर्स ने 50 साल की उम्र के लगभग 1,636 प्रतिभागियों की जांच की और उन्होंने रोज़ाना कितना सोडा या चीनी मिले पेय पदार्थों का सेवन किया इस आधार पर रिपोर्ट तैयार की.

नतीजों में पता चला कि जिन लोगों ने चीनी मिले ड्रिंक्स का लगातार सेवन किया उनमें NAFLD का खतरा इसका सेवन ना करने वालों की तुलना में ढाई गुना तक ज़्यादा रहा. NHS के अनुसार, UK में हर तीन में से एक व्यक्ति इस कंडीशन से जूझ रहा है.

ये भी देखें: सुबह सुबह पिएं ऐलोवेरा जूस, मिलेंगे कई हेल्थ बेनिफिट्स

liverSugarsofts drinksAlcoholLiver Disease

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट