पेगासस जासूसी कांड (Pegasus spyware) को लेकर देश की सियासत में बवाल मचा है. अब कांग्रेस (congress) बुधवार को 'पेगासस प्रोजेक्ट’ (Pegasus Project) मीडिया रिपोर्ट पर हर राज्य में प्रेस कॉन्फ्रेंस (press conferences) करेगी. वहीं पार्टी की राज्य इकाइयां 22 जुलाई को देशभर के राजभवनों तक विरोध मार्च भी निकालेंगी. कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर (Manickam Tagore) ने 'पेगासस प्रोजेक्ट' मीडिया रिपोर्ट के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव (motion notice) का नोटिस दिया है.
रविवार को मॉनसूत्र के पहले ही दिन पेगासस जासूसी कांड को लेकर सदन में खूब हंगामा हुआ. इस मुद्दे पर एक तरफ सरकार अपनी ओर से सफाई दे रही है तो दूसरी तरफ इससे जुड़े एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं. बता दें कि अब ये भी दावा किया जा रहा है कि पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला भी हैकर्स के निशाने पर थीं.