शुक्रवार को जम्मू कश्मीर पहुंचे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. राहुल गांधी ने जम्मू (Jammu Kashmir) में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खुद को कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandit) बताया. राहुल ने कहा कि जब भी मैं जम्मू-कश्मीर आता हूं, मुझे लगता है कि मैं घर आ गया हूं. मेरे परिवार का जम्मू-कश्मीर से पुराना रिश्ता है. उन्होंने कहा कि मैं अपने सभी कश्मीरी पंडित भाइयों से कहना चाहता हूँ कि मैं आपकी मदद करके दिखाऊंगा. राहुल ने कहा, भाजपा ने जम्मू कश्मीर को कमजोर किया. आपसे राज्य का दर्जा छीन लिया गया.
यहां भी देखें: Farmers Protest: किसान संगठनों की राजनीतिक दलों को सलाह- चुनाव की घोषणा तक रैली-प्रचार करने से बचें
इससे पहले राहुल गांधी ने गुरुवार को कटरा से वैष्णो देवी तक पैदल यात्रा की थी. उनके साथ कई श्रद्धालु भी मौजूद थे. यहां जब मीडिया ने राहुल गांधी से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की थी तब उन्होंने कहा कि मैं यहां किसी भी तरह की राजनीतिक बात नहीं कहना चाहता हूं.