रिपोर्ट्स के मुताबिक फर्मवेयर अपडेट के बाद एप्पल के एयरपॉड्स प्रो के नॉइस कैंसिलेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि एयरपॉड्स प्रो की बेस एक्यूरेसी के साथ ओवरऑल साउंड क्वालिटी अच्छी हुई है. लेकिन एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के कारण जो एंबिएंट साउंड यानि की बाहर की आवाजों को रोकता है उसमें कमी आई है. बता दें कि एयरपॉड्स प्रो दिसंबर 2019 में लॉन्च हुआ था जिसकी कीमत 24 हजार 900 रुपये है.