चीफ जस्टिस एन वी रमण (CJI NV Ramna) की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (Collegium) ने देश के 8 हाईकोर्ट ( High Courts) के चीफ जस्टिस (Chief Justice) के पद पर नियुक्ति के लिए 8 नामों की सिफारिश की है. इस लिस्ट में कलकत्ता हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल का नाम भी शामिल है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कॉलेजियम की संयुक्त बैठक में त्रिपुरा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अकील कुरैशी सहित पांच चीफ जस्टिस और हाई कोर्ट के 28 जजों के तबादले के लिए भी सिफारिशें की है.
आपको बता दें कि कलकत्ता हाई कोर्ट के जज राजेश बिंदल बीते दिनों BJP और TMC बीच गतिरोध से संबंधित मामलों की सुनवाई और फैसले को लेकर चर्चा में रहे हैं.