दिल्ली-NCR आज एक बार फिर घने कोहरे की चादर में लिपटा है. दिल्ली में एक बार फिर कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड देखी जा रही है, कुछ दिनों की राहत के बाद अब दिल्ली में भीषण सर्दी की एंट्री हो गई है गुरुवार सुबह दिल्ली और उससे सटे इलाकों में कोहरे से विजिबिलिटी घटकर कुछ मीटर ही रह गई. मौसम विभाग ने गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान जाहिर किया है.मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिन तक सर्दी का ये सितम बना रहेगा. मैदानी इलाकों में शीत लहर के चलते रहने की संभावना है जिससे तापमान नीचे ही बना रहेगा.