अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई पहल की है. सीएम शिवराज की कार की ड्राइवर से लेकर सुरक्षा के काफिले की कमान महिलाओं के हाथ में रही. CM आवास से निकलने के बाद उनकी सुरक्षा का जिम्मा महिला PSO और महिला SDM ने संभाला. रास्ते में ट्रैफिक का जिम्मा भी महिलाओं के ही हाथ में था. बाद में शिवराज ने महिला सफाईकर्मियों के साथ न सिर्फ मुलाकात की बल्कि उनके साथ झाड़ू भी लगाई. जाहिर है 'मामा' कहे जाने वाले शिवराज ने राज्य में महिला दिवस को खास बना दिया.