उत्तराखंड में इस वक्त सियीसी उठापटक जारी है, बीजेपी हाईकमान की ओर से दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों की सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और दूसरे नेताओं के साथ बैठक के बाद से ही इस बात को बल मिल रहा है कि सरकार में बदलाव हो सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिल्ली तलब किया गया है .कहा जा रहा है कि सोमवार को रावत पार्टी हाईकमान से मुलाकात कर सकते हैं.इस बीच खबर ये भी है कि पर्यवेक्षक के रूप में भेजे गए भाजपा उपाध्यक्ष रमन सिंह और उत्तराखंड के प्रभारी महासचिव दुष्यंत गौतम अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंप सकते हैं. दरअसल उत्तराखंड में संगठन में अंसतोष को भांपने के बाद को केंद्रीय नेताओं को देहरादून भेजा गया, जहां हुई मैराथन बैठक के बाद ये दोनों पर्यवेक्षक रविवार रात दिल्ली लौट आए हैं. सूत्रों की मानें तो 9 मार्च को दिल्ली में भाजपा की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक हो सकती है जिसमें उत्तराखंड को लेकर कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं.