बंगाल में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने अब पीएम मोदी को चिट्ठी (letter ) लिखी है. जिसमें उन्होंने वैक्सीन (vaccine) और कोरोना से निपटने में इस्तेमाल हो नेवाली दवाएं भेजने की गुजारिश की है. ममता ने लिखा है कि, कोविड वैक्सीन की 5.4 करोड़ खुराक (54 million doses of covid vaccine), रेमडेसिविर और टोसीलीज्यूमैब दवाएं और ऑक्सीजन की जल्द से जल्द सप्लाई की जांए. बता दें कि बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. शनिवार को यहां रिकॉर्ड 7,713 नए मामले दर्ज किए गए तो 34 लोगों ने वायरस के कारण जान गंवा दी.