राजधानी दिल्ली में कोरोना अब हर दिन नए रिकॉर्ड बनाने लगा है. यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 25462 नए मामले सामने आए. यानी हर घंटे एक हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं और इसी तरह बीते 24 घंटे में 161 लोगों ने कोरोना से हालात को लेकर सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) ने पीएम मोदी को चिट्ठी (LETTER) लिख मदद मांगी है. केजरीवाल ने केंद्र सरकार के अस्पतालों में 10,000 में से कम से कम 7,000 बेड कोरोना मरीजो के लिए रिजर्व (reserve at least 7,000 beds) करने और तुरंत ऑक्सीजन मुहैया (provide oxygen ) कराने की अपील की है.
केजरीवाल ने लिखा, दिल्ली में कोरोना की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है. कोरोना बेड्स और ऑक्सीजन की भारी कमी है. आईसीयू बेड्स भी 100 से कम ही रह गए हैं..दिल्ली सरकार अपनी ओर से कोशिश कर रही है लेकिन केंद्र की मदद की दरकार है, उन्होंने लिखा ृDRDO दिल्ली में ICU के 500 बेड बना रहा है, अगर ये बढ़ाकर 1000 कर दिए जाएंगे तो बेहतर होगा. इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया था कि बीते 24 घंटे में दिल्ली में 25,500 मामले सामने आए हैं और संक्रमण दर की रफ्तार बढ़कर करीब 30 प्रतिशत पहुंच गई है. इसी मसले पर केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और ऑक्सीजन व बेड समेत दूसरी ज़रूरी सुविधाओं की सप्लाई के लिए अनुरोध किया.