दिल्ली में फिलहाल स्कूल नहीं खुलेंगे (Schools will not open now)...गुरुवार को सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) ने इसकी घोषणा की . मीडिया से बातचीत के दौरान राजधानी में स्कूलों को खोलने को लेकर उन्होंने साफ कहा कि अभी स्कूल नहीं खोले जाएंगे. केजरीवाल बोले कि अंतरराष्ट्रीय ट्रेंड बता रहे हैं कि थर्ड वेव आएगी. ऐसे में जब तक वैक्सीनेशन की पक्रिया पूरी नहीं हो जाती, हम बच्चों के साथ रिस्क नहीं लेंगें.
दरअसल, दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में कमी और कई राज्यों में स्कूल खोलने के फैसले को देखते हुए चर्चा थी कि दिल्ली में भी स्कूल खोले जा सकते हैं. लेकिन अब सीएम ने साफ कर दिया है कि थर्ड वेव (third wave) की आशंका को देखते हुए फिलहाल स्कूल खोलने की कोई योजना नहीं है.
ये भी पढ़ें: Third Wave News: केंद्र सरकार ने कहा- थर्ड वेव की बात को मौसम अपडेट की तरह ले रहे हैं लोग