उत्तराखंड के देहरादून (Dehradun) में मंगलवार रात बादल फटने (Cloudburst) से बर्बादी का मंजर पसर गया. मिली जानकारी के मुताबिक संतला देवी क्षेत्र के खाबड़वाला में घटना के बाद घरों में कई फुट मलबा और कीचड़ भर गया. मलबे और कीचड़ की वजह से लोगों के खेतों को भी खासा नुकसान पहुंचा और कई मकानों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है.
ये भी देखें । Indore: 'चूड़ी कांड' में पिटने वाले युवक को ही पुलिस ने किया गिरफ्तार, छेड़छाड़ का आरोप
प्रशासन ने बड़े खतरे के चलते प्रभावित परिवारों को सामुदायिक भवन में भेजने को कहा है और अधिकारियों को भी इस बाबत सतर्क रहने का आदेश दिया गया है. तस्वीरों में बर्बादी के मंजर को साफ देखा जा सकता है. गनीमत ये रही कि इस दौरान किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है. देहरादून में हो रही लगातार बारिश भी मुसीबत का सबब बनी हुई है, जिसकी वजह से रिस्पना और बिंदाल नदियों उफान पर हैं. जिससे शहर के कई इलाकों में पानी भरा हुआ है..जिससे आवाजाही भी बुरी तरह प्रभावित हुई है.