Cloudburst In Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में फटा बादल, 4 शव मिले, 40 से ज्यादा लापता

Updated : Jul 28, 2021 10:45
|
Editorji News Desk

Jammu Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के होंजर गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है. शुरुआती खबरों में बचाव दल ने 4 लोगों के शव बरामद किए है जबकि 30-40 लोगों के लापता होने की आशंका है. हादसा बुधवार तड़के करीब 4 बजे हुआ.

किश्तवाड़ जिले (Kishtwar) के पुलिस प्रमुख एसएसपी शफकत भट ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि तलाश और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है लेकिन अभी हमारे पास सटीक जानकारी नहीं है. इलाके में कोई मोबाइल फोन कनेक्टिविटी भी नहीं है.

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक जोरदार बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है. खासकर किश्तवाड़ और आसपास के लोगों को और सतर्क रहने को कहा गया है. इस दौरान नदियों और नालों में जल स्तर तेजी से बढ़ सकता है

Jammu and KashmirHeavy rainCloudburstKishtwar

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या