बात जब हेल्दी इटिंग की होती है तो इसके लिए हम क्या खाते हैं इस पर ध्यान देना ज़रुरी है लेकिन ये भी उतना ही ज़रुरी है कि हम कैसे खा रहे हैं. आप फलों और सब्ज़ियों को पका कर खा सकते हैं और कच्चा भी खा सकते हैं. हालांकि, UK के National Institutes of Health (NIH) के मुताबिक, खाने की चीज़ों को कच्चा खाने से अच्छी सेहत के लिए ज़रूरी एंज़ाइम, विटामिन और मिनरल्स सबसे अधिक मिलते हैं जबकि खाना पकाने के दौरान कुछ खाने की चीज़ों के पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स कम हो जाते हैं.
कच्चे खाये जाने वाली चीज़ों में ज़्यादातर फल, सब्ज़ियां, नट्स एंड सीड्स और स्प्राउट्स होते हैं. लेकिन अगर आप ऐसे खाने की चीज़ों को लेकर कंफ्यूज़ हो रहे हैं हम बता रहे हैं कुछ चीज़ों के बारे में जिन्हें आप अधिक से अधिक हेल्थ बेनिफिट के लिए बिना पकाये कच्चा ही खा सकते हैं.
यह भी देखें: कच्चा नहीं इन सब्जियों को पकाकर खाने से मिलता है ज्यादा न्यूट्रिशन
प्याज़
भारतीय घरों में प्याज़ शायद सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सब्ज़ी है. प्याज़ में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो लीवर के लिए अच्छे होते हैं, इसके अलावा प्याज़ में एलिसिन नाम का एक कम्पाउंड भी होता है जिसकी वजह से इससे अजीब सी गंध आती है लेकिन ये दिल से जुड़ी बीमारी और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है.
लहसुन
लहसुन को कच्चा खाने से आपके मुंह से स्मेल आती है लेकिन ये आपके शरीर को कई तरह से फायदे पहुंचाता है. कच्चे लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करते हैं. इसके अलावा, लहसुन मैग्नीशियम, सेलेनियम, कैल्शियम, विटामिन सी और विटामिन बी6 का अच्छा स्रोत है. इन सभी ज़रूरी विटामिन और खनिजों की उपस्थिति इसे आपके सेहत के लिए फायदेमंद बनाती है.
नट्स/मावा
आपको घी या तेल में भुने हुए नट्स बेशक पसंद होंगे लेकिन बेहतर है कि आप इन्हें कच्चा ही खाएं. पकाने या रोस्ट करने पर नट्स का पोषण कम हो जाता है और नमक या चीनी मिलाने से उसमें कैलोरी की मात्रा भी बढ़ जाती है इसलिए अपने स्नैक्स को हेल्दी ही रहने दें.
चुकंदर
सलाद या जूस में काफी खाया जाने वाला चुकंदर आयरन से भरपूर सब्ज़ी है. ये ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है और आपकी एनर्जी को भी बढ़ाता है. इसमें मौजूद विटामिन, आयरन और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व शरीर में ख़ून को साफ करते हैं और रेड ब्लड सेल्स को बनाने में मदद करते हैं.
यह भी देखें: Bitter Taste for Better Health: इन कड़वी खाने की चीजों में छुपा है अच्छी सेहत का राज
टमाटर
टमाटर हमारे डेली डायट की लगभग हर किसी की फेवरेट सब्ज़ी है. इसे सलाद और करी के रूप में दोनों ही तरह से हम इस्तेमाल करते हैं. लेकिन टमाटर को कच्चा खाना सबसे सेहतमंद तरीका है. कच्चा टमाटर सूजन को कम करने में मदद करता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्टीडेंट्स इम्यून सिस्टम के काम करने के तरीकों को सुधारने में मदद करते हैं.
रॉ फूड यानी कच्चे फल और सब्ज़ियों को खाने का एक फायदा ये भी है कि इसे पचाने में कम एनर्जी खर्च करनी पड़ती है. जिससे हम फ्रेश फील करते हैं. जबकि भोजन जितना ज़्यादा पका हुआ होगा उसे पचाने में उतनी ही अधिक मेहनत करनी होगी.
और भी देखें: रॉ, कोल्ड प्रेस्ड या रिफाइंड: कौन सा तेल है कुकिंग के लिए बेस्ट?