रूसी सरकार की वेबसाइट्स में चीनी हैकर्स(Chinese hackers attack on Russian websites) ने बड़ी सेंधमारी की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी हैकर्स रूस सरकार के प्राइवेट डेटा को उड़ाने फिराक में थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी हैकर्स के ग्रुप 'ठंडरकैट्स' ने रूसी वेबसाइट्स को हैक किया. अमेरिकी कंपनी सेंटिनलवन के एक्सपर्ट्स ने वेबसाइट्स पर हमला करने वाले को लेकर कहा है कि जिस टूल की मदद से ये काम किया गया है वो चीन के हैकर्स का है, इन लोगों ने हाल के सालों में एशियाई देशों को कई बार निशाना बनाया है.
अमेरिकी एक्सपर्ट्स के मुताबिक चीन के हैकर्स ने मेल-ओ नाम का एक सॉफ्टवेयर बनाया है जो कि एक डाउनलोडर प्रोग्राम है. वहीं एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि ऐसा हमला पहली बार हुआ है जिसका आकलन संघीय स्तर पर खतरे के रूप में किया देखा जा रहा है.