चीन: तलाकशुदा पत्नी की अपील पर कोर्ट का आदेश, घरेलू काम के एवज में मुआवजा दे पति

Updated : Feb 25, 2021 14:56
|
Editorji News Desk

चीन की पेइचिंग कोर्ट ने एक शख्स को अपनी तलाकशुदा पत्नी को करीब साढ़े 5 लाख रुपये हर्जाना देने का आदेश दिया है. ये राशि एक बार में देनी होगी, जो 5 साल तक घर में काम करने के एवज में होगी. दरअसल, वांग नाम की महिला ने कोर्ट में अपील कर मुआवजे की मांग की थी...इनका आरोप है कि 5 सालों में उसने घर और बच्चे की देखभाल की...जबकि पति चेन ने ऑफिस जाने के अलावा उसके किसी काम में मदद नहीं की. जिसके बाद कोर्ट ने एकमुश्त साढे 5 लाख रुपये देने के साथ ही बच्चे की कस्टडी और हर महीने 22435 रुपये देने का भी आदेश दिया है. बता दें कि चीन में इसी साल तलाकशुदा को घर की जिम्मेदारियां संभालने और काम करने के एवज में मुआवजा मांगने का अधिकार देते हुए एक कानून लागू किया गया है. इसी के तहत वांग ने भी मुआवजे की मांग की.

Divorcecourtsocial media platformHousedebateChinaWomenCompensationWorking

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?