छोटे देशों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से धमकाने की अपनी नीति को चीन लगातार आगे बढ़ा रहा है. इस सूची में नया नाम जुड़ा है बांग्लादेश का. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक ढाका में मीडिया से बात करते हुए बांग्लादेश में चीन के राजदूत ली जिमिंग ने कहा कि अगर बांग्लादेश भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के ग्रुप Quad से किसी भी तरह से जुड़ता है तो चीन के साथ उसके द्विपक्षीय संबंध काफी हद तक खराब हो जाएंगे. ली के मुताबिक क्वॉड एक छोटे उद्देश्य के साथ बनाया गया भू-राजनीतिक गुट है, जो चीन के खिलाफ काम कर रहा है और अगर बांग्लादेश इस से जुड़ा तो उसका फायदा कम नुकसान ज्यादा होगा.