बीजापुर नक्सली हमले में 22 जवानों की शहादत पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा शोक जताया है. सीएम बघेल ने कहा कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी. सुरक्षाबलों की तरफ से नक्सलियों को करारा जवाब दिया जाएगा. सीएम बघेल ने कहा कि मुठभेड़ की घटना और जवानों की शहादत को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री से बातचीत हुई है. सुरक्षाबल के अधिकारियों को नई रणनीति बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नक्सलियों को जवाब दिया जा सके.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच लगातार 4 घंटे तक फायरिंग हुई है, इस एनकाउंटर में नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है. 7 घायलों को रायपुर शिफ्ट किया गया है, वो खतरे से बाहर हैं.