कोरोना महामारी के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने एक अहम फैसला लिया है. इस साल होने वाली चार धाम यात्रा (Char Dhaam Yatra) को रद्द कर दिया गया है. हालांकि चारों धाम के कपाट अपने नियमित वक्त पर खुलेंगे और बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में स्थित मंदिरों के पुजारी भी पूजा कर पाएंगे, लेकिन इस दौरान लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध होगा आपको बता दें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री की अगुवाई में हुई एक बैठक में ये फैसला लिया गया. इस वक्त कोरोना महामारी ने पूरे उत्तराखंड को भी अपनी चपेट में ले लिया है और कुंभ के आयोजन को लेकर सरकार चारों तरफ से पहले ही निशाने पर रह चुकी है. चार धाम यात्रा इस साल अगले महीने यानि मई की 14 तारीख से शुरू होने वाली थी.