प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) के सबको फ्री वैक्सीन दिए जाने के ऐलान के एक दिन बाद ही केंद्र ने मंगलवार को वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए नई गाइडलाइंस (Vaccination Guidelines) जारी कर दी. केंद्र सरकार की ओर से जारी एक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम से जुड़ी की ये नई नीति 21 जून से लागू होगी.
इसके मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीका उनकी जनसंख्या, संक्रमण का दबाव और टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति के आधार पर वितरित किया जाएगा.
यह भी पढ़ें | फ्री वैक्सीनेशन पर राहुल का तीखा वार, मुफ्त है तो निजी अस्पताल क्यों ले रहे पैसा ?
घरेलू टीका निर्माताओं को के पास प्राइवेट अस्पतालों को सीधे वैक्सीन मुहैया कराने का विकल्प होगा साथ ही प्रत्येक डोज़ के लिए निजी अस्पताल 150 तक वसूल कर सकते हैं. कहा जा रहा है कि अब नई पॉलिसी के बाद वैक्सीन की बर्बादी पर रोक लगेगी.
बता दें कि सोमवार को ही पीएम मोदी ने नई वैक्सीनेशन पॉलिसी से जुडे कई ऐलान किए थे जिसके मुताबिक अब राज्य सरकारों को वैक्सीन पर खर्च नहीं करना होगा और सभी देशवासियों के लिए भारत सरकार ही मुफ्त वैक्सीन मुहैया करवाएगी.
यह भी पढ़ें | देश में टीकाकरण अभियान की कमान फिर केंद्र के हाथ, 21 जून से सबको लगेगी मुफ्त वैक्सीन