12वीं के छात्रों के रिजल्ट को लेकर सीबीएसई(CBSE 12th Results) नया फॉर्मूला ला सकता है जिसमें छात्र के 10वीं, 11वीं और 12वीं के प्री बोर्ड के नतीजों का मूल्यांकन होगा. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सीबीएसई ने 12वीं के छात्रों के नतीजों को लेकर एक समिति बनाई है जो 30:30:40 के फॉर्मुले(CBSE formula for evaluation) पर सिफारिश करे और बताए कि रिजल्ट कैसे तैयार किया जा सकता है. इस फॉर्मुले के तहत 30-30 फीसदी अंक दसवीं और ग्यारहवीं के नतीजों के आधार पर औऱ 40 फीसदी 12वीं प्री बोर्ड के आधार पर दिए जाएंगे. सीबीएसई की ये समिति अपनी सिफारिशें गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सौंप सकती है.
वहीं दूसरी तरफ स्कूलों के प्रिंसिपलों ने समिति से कहा है कि वो इस स्थिति में हैं कि छात्रों को अकादमिक वर्ष 2021-22 के दौरान हुए टेस्ट और बाकी की परीक्षाओं के आधार पर अंक दे सकते हैं. बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के कारण 1 जून को सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दीं.