देशभर में 100 जगहों पर CBI की छापेमारी, 3700 करोड़ के बैंक फ्रॉड से जुड़ा है मामला

Updated : Mar 26, 2021 08:15
|
Editorji News Desk

गुरुवार को CBI ने देशभर में 100 जगहों पर एक साथ छापेमारी (raid) की. ये छापेमारी 3700 करोड़ के बैंक फ्रॉड (bank fraud) मामले में की गई है. CBI ने अलग-अलग बैंक फ्रॉड के करीब 30 केसों में यह राष्ट्रव्यापी छापेमारी की है. CBI ने ये छापेमारी दिल्ली (Delhi), महाराष्ट (Maharashtra), कर्नाटक (Karnataka), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) समेत कई जगहों पर अलग-अलग फर्म्स में की है. CBI का कहना है कि बैंक धोखाधड़ी करने वाली कई कंपनियां दिवालिया हो रही हैं और उनके द्वारा लिया गया कर्ज एनपीए (NPA) बनता जा रहा है. जांच में पाया गया था कि ये कंपनियां फर्जी दस्तावेज, गलत बुक दिखाकर बैंकों से लोन ले रही थीं लेकिन थोड़े समय बाद ही खुद को दिवालिया घोषित कर देती थीं. इससे सरकारी बैंकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. शिकायतकर्ता बैंकों में इंडियन ओवरसीज बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक,स्टेट बैंकआफ इंडिया आदि शामिल हैं.

Bank fraudSBIPunjab national bankBank of BarodaBankNPAsBank loanCBINPAcase

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study