पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष (West Bengal BJP President) सुकांत मजूमदार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दरअसल उनके और भवानीपुर सीट से उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल (Priyanka Tibrewal) के कई अन्य नेताओं खिलाफ पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक केस दर्ज किया है. बता दें कि इन नेतआों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee) के आवास के पास कालीघाट क्षेत्र में एक स्थानीय बीजेपी नेता के पार्थिव शरीर के साथ विरोध प्रदर्शन किया था. जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस ने ये मामला दर्ज किया है.
उधर बीजेपी नेताओं का आरोप था कि मई के महीने में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने मृत बीजेपी के स्थानीय नेता को पीटा था और इस दौरान उन्हें गहरी चोट आई जिसकी वजह से बाद में उनकी मौत हो गई थी.
ये भी पढ़ें: BJP और निषाद पार्टी साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव, गठबंधन का हुआ ऐलान
जिन नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें राज्य के बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, भवानीपुर सीट से उम्मीदवार प्रिंयका टिबरेवाल, सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, सांसद अर्जुन सिंह शामिल हैं.