सिद्धू की ताजपोशी में दूसरा छोर संभालेंगे कैप्टन, पार्टी ने उनके आने की औपचारिक घोषणा की

Updated : Jul 22, 2021 18:47
|
Editorji News Desk

Punjab के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने कल पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों और प्रमुख नेताओं को चाय पर पंजाब भवन बुलाया है. ये हाई टी सुबह 10 होगी. जो सूचना सार्वजानिक की गई है उसके अनुसार सभी नेता पहले कैप्टन से मिलेंगे और उसके बाद यहां से पंजाब कांग्रेस के दफ्तर जाएंगे जहां नवजोत सिंह सिद्धू की प्रदेश अध्यक्ष के तौर औपचारिक रूप से ताजपोशी होगी. कांग्रेस की मानें तो इस कार्यक्रम में कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल होंगे और उन्होंने इसके लिए अपनी सहमति दे दी है.

कांग्रेस (Congress) के कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत सिंह नगर गुरुवार को पार्टी की तरफ से औपचारिक न्योता लेकर कैप्टन के पास गए. मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि सीएम ने न्योता स्वीकार कर लिया है और कल वो सिद्धू के साथ नजर आएंगे. इस पदग्रहण समारोह में हरीश रावत के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के भी आने की संभावना है. इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम में राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं. हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक तौर से पुष्टि नहीं की गई है.

Amarinder SinghNavjot Singh Sidhu

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'