iphone 13 के लॉन्च होने से पहले Flipkart iPhone के पुराने स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट दे रहा है. अगर आप iPhone 12 खरीदना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकता है.
Flipkart पर iPhone 12 का 64GB स्टोरेज मॉडल 66,999 रुपये में बेचा जा रहा है. जबकि पहले ये 79,900 रुपये में बेचा जा रहा था. iPhone 12 के 128GB मॉडल की बात करें तो इसपर भी लगभग 13 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है.
फ्लिपकार्ट पर इसकी मौजूदा कीमत 71,999 रुपये है, जबकि पहले ये 84,900 रुपये में बिक रहा था. ऐसे में आप इन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: अब Gmail से कर सकेंगे कॉलिंग, चैटिंग और ग्रुप डिस्कशन जैसे जरूरी काम, जानिए कैसे