पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के मंत्री पार्थ चटर्जी और फिरहाद हाकिम ने BSF पर सीमावर्ती इलाकों में लोगों को डराने और चुनाव में BJP को वोट डालने की धमकी देने के संगीन आरोप लगाए हैं. तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की है. लेकिन बीएसएफ ने तृणमूल कांग्रेस के इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है. बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर की तरफ से आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा के लिए समर्पित है और उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं.