दिल्ली(Delhi) के कापसहेड़ा(Kapasheda) इलाके में एक फार्महाउस मालिक का बेरहम चेहरा सामने आया है. यहां चोरी के शक में 16 साल के नाबालिग संदीप महतो को एक फार्महाउस के मालिक(Farmhouse Owner) प्रकृति संधू ने डंडों से पीट-पीटकर मार डाला(Teen killed).
पुलिस के मुताबिक(Delhi Police), संदीप महतो अपने पिता के साथ हरियाणा के समालखा में रहता था, उसके पिता पेशे से ड्राइवर हैं. वो बुधवार सुबह करीब 11 बजे अपने 2 दोस्तों के साथ कापसहेड़ा के एक फार्महाउस में घुस रहा था. तभी फार्महाउस के गार्ड को शक हुआ कि ये चोरी करने आये हैं. इतने में प्रकृति संधू भी वहां पहुंच गया. इसी बीच बाकी लड़के तो वहां से भाग गए, लेकिन फार्महाउस के मालिक ने संदीप को पकड़ लिया और डंडों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे संदीप के सिर में गहरी चोट लग गयी.
इसके बाद संदीप जान बचाने के लिए फार्महाउस के बाहर भागा लेकिन बाहर जाते ही उस पर कुत्तों ने हमला कर काट लिया. संदीप फार्महाउस के बाहर ही कई घंटे पड़ा रहा और उसकी मौत हो गयी. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हालांकि फार्महाउस का मालिक प्रकृति संधू अभी भी गिरफ्त से बाहर है.