ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (Jair Bolsonaro) के खिलाफ आपराधिक मामला चलाने की अनुमति दे दी है जिसके बाद बोल्सोनारो के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. बोल्सोनारो पर भारत से कोवैक्सीन की खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप हैं. ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट (Brazil Supreme Court approves probe agaisnt Jair Bolsonaro) ने जांच पूरी कर 90 दिनों में अधिकारियों को सबूत जुटाने के निर्देश दिए हैं. ब्राजील सरकार के कोरोना महामारी से निपटने के तौर-तरीकों की जांच कर रही सीनेट कमीशन ने कोवैक्सीन की खरीद में ज्यादा कीमत अदा करने और भ्रष्टाचार का संदेह जताया था. वहीं आरोपों के उजागर होने के बाद सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था.
बता दें कि ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो पहले से ही भारत बायोटेक से किए गए कोवैक्सीन के 20 मिलियन खुराकों के सौदे में अनियमितताओं के आरोपों का सामना कर रहे हैं. सांसदों के अनुसार, इस मामले में कथित तौर पर कांग्रेस के निचले सदन में सरकार के मुख्य सचेतक रिकार्डो बैरोस शामिल हैं. बोल्सोनारो और बैरोस ने किसी भी तरह के गलत कार्य से इनकार किया है. भारत बायोटेक ने भी सौदे में किसी तरह की अनियमितता से इनकार किया है.
यह भी पढ़ें: कोरोनावायरस: Bharat Biotech ने जारी किए फाइनल ट्रायल के नतीजे, Delta Variant पर Covaxin 65.2% असरदार