Suresh Raina Brahmin Comment: क्रिकेटर सुरेश रैना ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग (Tamil Nadu Premier League) में कमेंट्री के दौरान खुद को ब्राह्मण कहा, इसे लेकर अब उन्हें बहुत से फैंस की नाराजगी झेलनी पड़ रही है. फैंस उनपर जातिवादी होने का आरोप लगा रहे हैं और रैना को ट्रोल कर रहे हैं.
दरअसल कमेंट्री के दौरान रैना से कमेंटेटर ने सवाल किया था कि उन्होंने चेन्नई के कल्चर में खुद को कैसे ढाला है. इस पर रैना ने कहा कि - मैं सोचता हूं कि मैं ब्राह्मण भी हूं और साल 2004 से चेन्नई के लिए खेल रहा हूं. मुझे इस संस्कृति से प्यार है और मुझे अपनी टीम के साथियों से प्यार है.
रैना के ब्राह्मण वाले कमेंट पर बहुत से यूजर्स भड़क गए. एक फैन ने रैना को जवाब देते हुए लिखा- ऐसा लगता है कि चेन्नई के लिए इतने साल खेलने के बावजूद आपने चेन्नई की संस्कृति को महसूस नहीं किया है. आपको खुद पर शर्मिंदा होना चाहिए.
तो दूसरे यूजर ने लिखा - 'मैं रैना को बहुत ही ज्यादा पसंद करता था, पर उनके बयान से मैं बहुत दुखी हूं, कि वो कितने ज्यादा दंभी हैं. अब उनके लिए मेरे मन में कोई सम्मान नहीं.'
हालांकि, एक वर्ग जिसमें ज्यादातक ब्राह्मण हैं वो रैना की टिप्पणी का समर्थन भी कर रहा है. इनका कहना है कि इसमें गलत क्या है.